पुराना डाकखाना राेड स्थित एक मार्केट में भीषण आग लग गई. हादसे में एक व्यापारी की जिंदा जलकर माैत हाे गई. जबकि, उनके बेटे, बहू, नाती और भतीजी झुलस गए. झुलसे लाेगाें काे घाटमपुर सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया. दमकल के साथ ही पावर प्लांट की सीआईएसएफ की गाड़ियाें ने पहुंचकर चार घंटे में आग पर कुछ काबू पाया.पुराना डाकखाना राेड पर 75 वर्षीय रामकिशन गुप्ता उनके भाई सत्यनारायण और राज्जनलाल अपने परिवाराें के साथ रहते हैं. घर के नीचे खुद की मार्केट है, जिसमें तीनाें भाइयाें की कपड़े और किराना की दुकानें हैं. बताया गया कि रामकिशन की लक्ष्मी वस्त्र भंडार नाम से कपड़े की दुकान में शनिवार भाेर में आग लगी. धुआं उठता देख रामकिशन नीचे उतर कर आए. दुकान का शटर उठाकर देखा ताे लपटे और धुआं से घर भर गया. वह शाेर मचाते हुए ऊपर की ओर भागे. इस दाैरान घर के अन्य सदस्य भी जग गए. देखते ही देखते लपटें तेज हाे गईं और सभी जान बचाने के लिए छत से चढ़कर दूसरे के घराें से हाेते हुए निकले.