विश्वास और ईमानदारी व्यापार की पूंजी: सीतारमण

    26-Apr-2026
Total Views |
 

FM 
 
विश्वास और ईमानदारी व्यापार की पूंजी हाेती है. यह प्रतिपादन वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने किया. वे मुंबई में सेबी के 38वें स्थापना दिवस समाराेह काे संबाेधित कर रहीं थीं.उन्हाेंने कहा- भारत के शेयर बाजार का सफर बहुत लंबा. यहां काराेबार के नएनए रिकाॅर्ड बने हैं. उन्हाेंने कहा- दुनिया के शेयर बाजाराें में भारतीय शेयर बाजार का नाम आदर से लिया जाता है. उन्हाेंने कहा-वित्तीय गड़बड़ियाें पर पैनी नजर बहुत ही जरूरी है. निवेशकाें के साथ धाेखा कतई बर्दाश्त नहीं हाेगी. उन्हाेंने कहा कि सेबी का नया लाेगाे अपने पारंपरिक नीले रंग काे बरकरार रखता है, साथ ही यह एक नए और आधुनिक राष्ट्र की आकांक्षा काे भी दर्शाता है. जाे हर भारतीय की समृद्धि के लिए काम करता है.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के प्रतिभूति बाज़ार की विकास यात्रा में बड़ी उपलब्धियाें काे रेखांकित करते हुए कहा कि यह यात्रा उल्लेखनीय रही है और भारतीय बाजार आज एक मज़बूत, प्राैद्याेगिकी-आधारित और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी पारिस्थितिकी तंत्र में सबसे अच्छे बाजाराें में एक है.
 
वित्त मंत्री ने विश्वास और ईमानदारी काे बाजार की अदृश्य लेकिन सबसे अहम अवसंरचना बताते हुए बाजार विनियामक सेबी से कदाचार के विरुद्ध बहुत कठाेर रुख अपनाने काे कहा. सीतारमण ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बाेर्ड (सेबी) के 38वें स्थापना दिवस समाराेह काे संबाेधित करते कहा कि भारतीय बाज़ाराें की यात्रा पारंपरिक ट्रेडिंग रिंग से निकल कर आधुनिक इलेक्ट्राॅनिक ऑर्डर बुक तक, भाैतिक शेयर प्रमाणपत्राें से पूर्ण डीमैटेरियलाइजेशन तक, और बिखरी हुई निगरानी से रीयल-टाइम नियामकीय पर्यवेक्षण तक पहुंच गयी है.वित्त मंत्री ने कहा कि इन बाज़ाराें का आकार यात्रा की चुनाैतियाें से तय हुआ है और इस दाैरान उत्पन्न दबावाेंऔर अस्थिरता के दाैर ने नियमन और बाज़ार अवसंरचना काे मज़बूत किया है. उन्हाेंने कहा कि भारतीय बाज़ाराें का इतिहास हमें पहले के दशकाें के तनावपूर्ण दाैर से महत्वपूर्ण सबक भी सिखाता है, जिससे मज़बूत नियमन विकसित हुआ.अस्थिरता के दाैर ने बेहतर बाज़ार ढांचा बनाया, चुनाैतियाें ने बेहतर संस्थानाें काे जन्म दिया. इसी तरह परिपक्व वित्तीय प्रणालियां सीखते हुए, अनुकूलन करते हुए और अधिक मज़बूत बनकर उभरती हैं.