यह सप्ताह आपके लिए विचाराें की गति और अवसराें की बहुलता लेकर आएगा.मन कई दिशाओं में सक्रिय रहेगा, जिससे कभी-कभी असमंजस की स्थिति भी बन सकती है. ऐसे में प्राथमिकताएं स्पष्ट रखना आवश्यक हाेगा. संचार आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगासही शब्दाें का चयन आपकाे नए अवसर दिला सकता है. छाेटी यात्राओं या नई जान-पहंचान के याेग बन रहे हैं, जाे आगे चलकर लाभकारी सिद्ध हाे सकते हैं.
कैरियर/बिजनेस : कैरियर और व्यवसाय के क्षेत्र में यह समय नई संभावनाओं काे पहचानने का है. कार्यस्थल पर आपकी बहुमुखी प्रतिभा सामने आएगी और आप कई काम एक साथ संभालने में सफल रहेंगे. हालांकि, एकाग्रता की कमी से कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं, इसलिए याेजना बनाकर आगे बढ़ें.
रिलेशनशिप : रिश्ताें के मामले में यह सप्ताह संवाद पर आधारित रहेगा. यदि आप अपने विचार और भावनाएं स्पष्ट रूप से व्यक्त करेंगे, ताे संबंधाें में मधुरता बढ़ेगी. मित्राें और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. प्रेम संबंधाें में उत्साह रहेगा, लेकिन अस्थिरता से बचना आवश्यक है.
हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर मानसिक व्यस्तता के कारण थकान महसूस हाे सकती है. नियमित दिनचर्या और पर्याप्त आराम जरूरी है. श्वास-प्रश्वास से जुड़े अभ्यास और हल्का व्यायाम आपकाे संतुलन में रखेंगे.
लकी डेट : 29, 30, 02
कलर : नीला, बैंगनी, काला
लकी दिन : शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
सावधानी : एक साथ बहुत सारे काम लेने से बचें. निर्णय लेते समय भ्रम या जल्दबाजी से दूरी बनाए रखें.
उपाय : बुधवार के दिन हरे वस्त्र धारण करें या हरी सब्जियाें का दान करें.भगवान विष्णु का ध्यान करें और तुलसी के पास दीपक जलाएं.