हैदराबाद में नकली चाय पाउडर बनाने का भंडाफाेड़ : 10 गिरफ्तार

    26-Apr-2026
Total Views |
 
 

haider 
 
हैदराबाद के खाद्य सुरक्षा विभाग ने चाय में मिलावट करने वाले एक बड़े गिराेह का खुलासा किया है. विभाग ने 15 जगहाें पर छापेमारी की, जहां से 4,500 किलाेग्राम नकली और अवधि पार चाय जब्त की गई.अब तक 10 लाेगाें काे गिरफ्ता किया गया है. अधिकारियाें ने पाया कि पुरानी या खराब चायपत्ती में खतरनाक सिंथेटिक रंग मिलाकर तैयार की जा रही थी. इस नकली चाय की देश भर में धड़ल्ले से सस्ते दामाें पर सप्लाई की जा रही थी. हैदराबाद फूड एडाल्टरेशन सर्विलांस टीम ने बताया कि टीम काे सूचना मिली थी कि शहर के कई गाेदामाें में बड़े पैमाने पर चायपत्ति में मिलावट की जा रही है. पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद इन ठिकानाें पर छापे मारे गए्.छापेमारी के दाैरान जाे खुलासा हुआ, वह चाैंकाने वाला था. अधिकारियाें के अनुसार, आराेपियाें द्वारा असम और अन्य राज्याें से लाया गया एक्सपायर्ड और इस्तेमाल की हुई चायपत्ति बड़े पैमाने पर मिलावट के लिए इस्तेमाल की जा रही थी.
 
जांच में सामने आया कि आराेपी चाय की गुणवत्ता और रंग बढ़ाने के लिए सिंथेटिक फूड कलर (जैसे सनसेट येलाे और टार्ट्राजीन), गुड़ का घाेल और खराब हाे चुकी चायपत्ति मिलाते थे. इसके बाद इस मिलावटी चायपत्ति काे अलग-अलग ब्रांड नामाें से पैक कर बाजार में असली उत्पाद बताकर बेचा जाता था. छापेमारी के दाैरान करीब 3000 किलाे मिलावटी चायपत्ति, 1500 किलाे एक्सपायर्ड चायपत्ती, सिंथेटिक रंग और 100 किलाे गुड़ जब्त किया गया. अधिकारियाें ने चेतावनी दी कि इस तरह की मिलावटी चाय से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है, जिसमें पेट संबंधी समस्याएं, एलर्जी और लंबे समय में अन्य जटिल बीमारियां शामिल हैं. डीसीपी के अनुसार, इस मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जांच में यह भी सामने आया कि शहर के छाेटे चाय स्टाॅल और सड़क किनारे दुकानदार सस्ती दराें पर यह मिलावटी चाय खरीदकर इस्तेमाल कर रहे थे.