यह सप्ताह आपके लिए भावनात्मक गहराई, अंतर्ज्ञान और आत्मचिंतन का रहेगा.आप अपने भीतर की आवाज़ काे अधिक स्पष्ट रूप से सुन पाएंगे, जाे आपकाे सही दिशा में मार्गदर्शन देगी. कुछ पुराने विचार या यादें फिर से मन में आ सकती हैं, लेकिन उन्हें सकारात्मक रूप में स्वीकार करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. इस समय अपने लक्ष्य काे स्पष्ट रखते हुए आगे बढ़ना जरूरी हाेगा..
कैरियर/बिजनेस : कैरियर और व्यवसाय के क्षेत्र में यह सप्ताह संतुलन और समझदारी का है. कार्यस्थल पर आप अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति का अच्छा उपयाेग कर पाएंगे. यदि आप किसी नए कार्य या बदलाव की याेजना बना रहे हैं, ताे पहले उसकी पूरी रूपरेखा तैयार करें. व्यापार करने वाले जातकाें के लिए समय सामान्य रहेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखना आवश्यक है.
रिलेशनशिप : रिश्ताें के मामले में यह सप्ताह भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण रहेगा. आप अपने प्रियजनाें के साथ गहरा जुड़ाव महसूस करेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंधाें में समझ और संवेदनशीलता बढ़ेगी. प्रेम संबंधाें में ईमानदारी और सच्चाई बनाए रखना जरूरी है. परिवार के साथ समय बिताने से मन काे शांति मिलेगी.
हेल्थ : स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक रूप से थाेड़ा थकान या चिंता महसूस हाे सकती है. ध्यान, याेग और सकारात्मक साेच आपके लिए लाभकारी रहेंगे. जल से संबंधित चीजाें में सावधानी रखें और पर्याप्त आराम करें.
लकी डेट : 26, 28, 01
कलर : पीला, लाल, सफेद
लकी दिन : साेमवार, मंगलवार, रविवार
सावधानी : भावनाओं में बहकर काेई निर्णय न लें. दूसराें की बाताें काे लेकर अधिक संवेदनशील न बनें.
उपाय : गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फल या वस्त्र का दान करें. जरूरतमंदाें की सहायता करें और प्रतिदिन कुछ समय ध्यान में बिताएं.