उद्याेग क्षेत्र मेें आगे आकर समाज के लिए काम करें:बिशप साइमन अल्मेडा

    26-Apr-2026
Total Views |
 
 
 

industry 
क्रिश्चन समाज ने एजुकेशन और हेल्थ के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है. अब उद्याेग के क्षेत्र में आगे आकर समाज के लिए भी काम करें, यह अपील बिशप साइमन अल्मेडा ने की.माइनाॅरिटी एंड इंडियन क्रिश्चियन मेंबर्स ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री का स्थापना समाराेह शुक्रवार काे ढाेले पाटिल राेड पर मारिया असुंटा काॅन्वेंट के ऑडिटाेरियम में संपन्न हुआ. इस माैके पर बिशप साइमन अल्मेडा, पास्टर पीटर जाॅर्ज, इंडाे-इज़राइल चेंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष गुल कृपलानी ऑनलाइन माैजूद थे. साथ ही डाॅ. विशाल माेरेश्वर, पीटर डिसूजा, जयकर राव, राहुल डंबाले, खिसाल जाफरी, फादर एंथनी डिसूज़ा, पीटर जाॅर्ज, मारिया गाेरेट्टी , लुकास केदारी ,शिरीष सेबेस्टियन, जूलियस जेवियर, नितिन काले, फादर एंटाेन डिसूज़ा, पास्टर पीटर जाॅर्ज, संजय गायकवाड़, कुमार महापुरे, जाॅन रूपावते माैजूद थे.