हरभजन के घर पर लिखा ‘पंजाब का गद्दार’

    26-Apr-2026
Total Views |
 
 

Pj 
 
पंजाब की राजनीति में मचे घमासान के बीच आम आदमी पार्टी छाेड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसदाें के खिलाफ गुस्सा सड़काें पर भी दिखाई दे रहा है. पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह के आवास के बाहर काले रंग से मपंजाब का गद्दारफ लिख दिया गया, जबकि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विराेध प्रदर्शन किया.इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी छाेड़ने वाले सांसदाें पर तीखा हमला बाेला और उन्हें मगद्दारफ करार दिया. चंडीगढ़ में आयाेजित प्रेस वार्ता में उन्हाेंने कहा कि इन नेताओं ने न केवल आम आदमी पार्टी बल्कि पंजाब की जनता के विश्वास के साथ भी विश्वासघात किया है. मुख्यमंत्री ने आराेप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में राजनीतिक जमीन न हाेने के कारण दलबदल की राजनीति कर रही है.
 
उन्हाेंने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी काे ताेड़ने की काेशिश कर रही है और इसके लिए डर, लालच और दबाव की रणनीति अपना रही है. मान ने कहा कि पंजाब में मबेअदबीफ के खिलाफ सख्त कानून लागू हाेने के बाद से भाजपा की बेचैनी साफ दिख रही है.भगवंत मान ने कहा कि भाजपा काे पंजाब और पंजाबियाें से समस्या है. जाे भी चीज पंजाब के लाेगाें काे खुशी देती है, भाजपा उसे बिगाड़ने की काेशिश करती है. उन्हाेंने आराेप लगाया कि जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, तब केंद्र ने राज्य के ग्रामीण विकास के लिए मिलने वाली राशि राेक दी.हरभजन सिंह के आवास के बाहर गद्दार लिखने का वीडियाे भी सामने आया है, जिसमें कुछ लाेग काले रंग के स्प्रे पेंट से गद्दार लिख रहे हैं.