कराेड़ाें रुपये के राशन घाेटाले से जुड़े मनी लाॅन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार काे पश्चिम बंगाल में 9 स्थानाें पर छापे मारे. ईडी ने काेलकाता, बर्धवान में भी रेड की.यहां से कई अहम दस्तावेज जब्त किए.अचानक दुकानाें-ऑफिसाें पर ईडी के छापे से व्यापारियाें में खलबली मच गई.गरीबाें काे बांटे जाने वाला अनाज वतरकाें और डीलराें ने मिलीभगत कर गाेदामाें में भारी मात्रा में स्टाॅक किया.इसके बाद इन लाेगाें ने बाजाराें में बेचकर कराेड़ाें रुपये कमाए. गरीबाें काे उनके हक का राशन मिला ही नहीं. इस घपले में बड़े अधिकारियाें, कुछ नेताओं के भी शामिल हाेने की आशंका व्य्नत की गई. यह कार्रवाई उस जांच का हिस्सा है, जाे राशन वितरण प्रणाली में कथित अनियमितताओं और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन की गहराई से पड़ताल कर रही है.
ईडी की टीमाें ने अलग-अलग ठिकानाें पर दस्तावेज और वित्तीय रिकाॅर्ड खंगालने की प्रक्रिया शुरू की है.
इससे पहले अभिनेत्री और पूर्व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद नुसरत जहां काे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तलब किया, जिसके बाद वह बुधवार काे काेलकाता स्थित कार्यालय पहुंचीं थी. यह मामला पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) घाेटाले से जुड़ा है, जिसमें निरंजन चंद्र साहा समेत कुछ लाेगाें के नाम सामने आए हैं. जांच में पता चला है कि आराेपियाें ने मिलकर गरीबाें काे मिलने वाला गेहूं गलत तरीके से हेराफेरी कर लिया.आराेप है कि गेहूं काे कम कीमत पर अवैध तरीके से खरीदा गया और सप्लायर्स, डीलराें, एजेंटाें और बिचाैलियाें की मदद से उसे सप्लाई सिस्टम से बाहर निकाला गया. इसके बाद बड़ी मात्रा में ेहूं काे अलग-अलग जगहाें पर जमा किया गया. घाेटाले काे छिपाने के लिए एफसीआई और राज्य सरकार के निशान वाले बाेराें काे बदल दिया गया या हटा दिया गया, ताकि गेहूं की पहचान छिपाई जा सके. इसके बाद इसे खुले बाजार या निर्यात के जरिए बेच दिया गया. फिलहाल इस मामले में ईडी की जांच जारी है और आगे और खुलासे हाेने की संभावना है.यह मामला काेविड-19 लाॅकडाउन के समय का है.
उस दाैरान पश्चिम बंगाल के बशीरहाट सीमावर्ती इलाकाें में बांग्लादेश काे गेहूं और चावल की तस्करी के आराेप में कई ट्रक जब्त किए गए थे. उस समय नुसरत जहां बशीरहाट से सांसद थीं. जांच के दाैरान राशन तस्करी में कई नाम सामने आए हैं और ईडी अधिकारी अब बांग्लादेश काे हाेने वाली गेहूं की तस्करी के बारे में नुसरत से सवाल-जवाब करना चाहते हैं. कुछ दिन पहले नुसरत जहां अपने साथी और अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ छुट्टियां मनाने विदेश गई थीं. अभी यह साफ नहीं है कि वह काेलकाता लाैट आई हैं या नहीं. इससे पहले भी ईडी ने फ्लैट धाेखाधड़ी के एक मामले में नुसरत से करीब छह घंटे तक पूछताछ की थी. उन पर आराेप था कि उनकी कंपनी ने 400 से ज्यादा बुजुर्गाें से फ्लैट देने के नाम पर 5.5-5.5 लाख रुपये लिए थे, लेकिन न ताे फ्लैट दिए गए और न ही पैसे लाैटाए गए. नुसरत ने इन आराेपाें काे हमेशा नकारा है.