ममता बंगाल में बीजेपी का रास्ता खाेल रहीं

    26-Apr-2026
Total Views |
 

RG 
 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार काे पश्चिम बंगाल के हुगली में रैली की. उन्हाेंने कहा- मेरे ऊपर 36 केस हैं क्याेंकि मैं इगझ से लड़ता रहता हूं्. ईडी ने मेरे से 55 घंटे पूछताछ की. मेरा घर ले लिया गया था. लेकिन ममता जी के साथ ऐसा क्याें नहीं हुआ. क्याेंकि जाे ममता बंगाल में कर रही हैं, माेदी जी देश में कर रहे हैं. उन्हाेंने कहा कि माेदी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, पर उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रम्प कंट्राेल करते हैं. माेदी ने अमेरिका काे हमारे देश का कृषि सेक्टर बेच दिया. आप जानते हाे कि देश में जहां भी नरेंद्र माेदी जाते हैं, वाे सिर्फ नफरत फैलाते हैं.कुछ साल पहले कांग्रेस ने देशभर में भारत जाेड़ाे यात्रा की. कांग्रेस के दाैर में बंगाल में कई उद्याेग लगे थे. उन्हाेंने कहा कि बांग्लादेशसे आने वालाें के कारण अगले दाे दशकाें में असम और बंगाल में हिंदू अपना बहुमत का दर्जा खाे देंगे.
 
पश्चिम बंगाल के काेलकाता में जनसभा के दाैरान राहुल गांधी ने कहा-टीएमसी ने बंगाल में काेई काम नहीं किया. उन्हाेंने लाेगाें काे राेजगार नहीं दिया. टीएमसी की खराब सरकार की वजह से ही आज बंगाल में बीजेपी का रास्ता खुल रहा है. ममता बनर्जी की सरकार में महिलाओं पर अत्याचार हुआ है. आर जी कर जैसी घटनाएं हमारे सामने हैं. पश्चिम बंगाल के काेलकाता में जनसभा के दाैरान राहुल गांधी ने कहा- आज देश के प्रधानमंत्री 2 मिनट में अमेरिका के सामने हाथ जाेड़ देते हैं. वे जब ट्रम्प से बात करते हैं ताे उन्हें सर बुलाते हैं. उन्हाेंने कहा कि माेदी ऐसा इसलिए करते हैं क्याेंकि ट्रम्प काे पता चल गया कि माेदी भ्रष्टाचारी हैं.