राजस्थान के नीमराना (काेटपूतली- बहराेड़) में अवैध कबाड़ गाेदाम में आग लगने से 4 लाेग जिंदा जल गए. इसमें दाे नाबालिग भी हैं. हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलसी है. दाे लाेगाें के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है. दावा किया जा रहा है कि हादसा परफ्यूम की बाेतल से निकले केमिकल में आग लगने से हुआ.गाेदाम में रखे केमिकल ड्रमाें में भी ब्लास्ट हुए. घटना शुक्रवार देर शाम की है.गाेदाम कृषि भूमि पर बना हुआ है. जिसे कबाड़ का काम करने वाले करण सिंह पुत्र मामन सिंह काेलीला ने किराये पर ले रखा था. शुक्रवार शाम काे मजदूर कबाड़ में मिली कुछ परफ्यूम की बाेतलें ताेड़ रहे थे.
इसमें से स्पिरिट जैसा ज्वलनशील केमिकल निकल रहा था. इसी दाैरान वहां कबाड़ लाेड करने आए एक पिकअप गाड़ी के ड्राइवर ने बीड़ी जलाकर जलती तीली फेंक दी. जिससे केमिकल ने आग पकड़ ली.हादसे के वक्त करीब 7 महिला, पुरुष और उनके बच्चे माैजूद थे. हादसे में नीमराना निवासी दशरथ (28) पुत्र जगदीश, हरियाणा के नारनाैल निवासी रविदत यादव (58) पुत्र पूर्ण सिंह, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर निवासी कविता (17) पुत्री रूपनलाल और आरूषी (7) पुत्री संतराम की माैत हाे गई. गाेदाम में रखे केमिकल से भरे ड्रमाें में तेज धमाके हाेने लगे, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. धमाकाें की आवाज से आसपास दहशत मच गई.