पुणे, 25 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क )
क्रिश्चन समाज ने एजुकेशन और हेल्थ के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है. अब उद्योग के क्षेत्र में आगे आकर समाज के लिए भी काम करें, यह अपील बिशप साइमन अल्मेडा ने की. माइनॉरिटी एंड इंडियन क्रिश्चियन मेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का स्थापना समारोह शुक्रवार को ढोले पाटिल रोड पर मारिया असुंटा कॉन्वेंट के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ. इस मौके पर बिशप साइमन अल्मेडा, पास्टर पीटर जॉर्ज, इंडो-इजराइल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गुल कृपलानी ऑनलाइन मौजूद थे. साथ ही डॉ. विशाल मोरेेशर, पीटर डिसूजा, जयकर राव, राहुल डंबाले, खिसाल जाफरी, फादर एंथनी डिसूजा, पीटर जॉर्ज, मारिया गोरेट्टी , लुकास केदारी ,शिरीष सेबेस्टियन, जूलियस जेवियर, नितिन काले, फादर एंटोन डिसूजा, पास्टर पीटर जॉर्ज, संजय गायकवाड़, कुमार महापुरे, जॉन रूपावते मौजूद थे.