भामा-आसखेड़बांध में 52% जल का स्टाॅक

    26-Apr-2026
Total Views |
 
 

Stok 
बढ़ती गर्मी और वाष्पीकरण की दर काे देखते हुए भामा आसखेड़ बांध प्रशासन ने उपलब्ध जल संचय (भंडारन) के सूक्ष्म प्रबंधन की याेजना बनाई है. वर्तमान में बांध में 52.53 प्रतिशत जल संचय है, जाे पिछले वर्ष की इसी अवधि (33.74%) की तुलना में लगभग 19 प्रतिशत अधिक है.यह आरक्षित जल भंडार चाकण, आलंदी और पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के अंतर्गत आने वाले कुछ गांवाें की प्यास बुझाने के लिए महत्वपूर्ण है.भामा आसखेड़ बांध उपविभाग के सहायक अभियंता अश्विन पवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रबी और ग्रीष्मकालीन फसलाें के लिए अब तक नियाेजित तरीके से पानी छाेड़ा गया है. प्रथम ग्रीष्मकालीन यह 14 मार्च से 25 मार्च 2026 तक (1000 क्यूसेक की गति से), द्वितीय ग्रीष्मकालीन आवर्तन 7 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक (600 और 1000 क्यूसेक की गति से), रबी सीजन का प्रथम आवर्तन 21 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक (1000 क्यूसेक की गति से) किया जाएगा.