प्रचंड गर्मी से निपटने हाॅस्पिटल अलग वार्ड बना रहे

    26-Apr-2026
Total Views |
 

summer 
 
झुलसती गर्मी, तपती सड़काें और लगातार बढ़ते तापमान के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है. जब सूरज की तपिश लाेगाें काे बेहाल कर रही है और हीट स्ट्राेक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, तब देश के कई शहराें में इससे निपटने के लिए अस्पतालाें में अलग वार्ड बनाए जा रहे हैं.दिल्ली में शनिवार दाेपहर काे पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया, जिसके चलते राममनाेहर लाेहिया हाॅस्पिटल में हीटस्ट्राेक यूनिट बनाई गई है. इसमें कूलिंग बेड, बाथ टब, 200 किलाे बर्फ बनाने की मशीनें और पाेर्टेबल आइस पैक भी रखे गए हैं. यूपी में दाेपहर 12 से 4 बजे तक मजदूराें काे छुट्टी दी जा रही है. दिन के साथ ही रात में लू चल रही है. वहीं अकाेला, अमरावती में दाेपहर के समय सड़काें पर सन्नाटा पसरा रहता है. वहीं झारखंड के जमशेदपुर में सदर अस्पताल में 10 बेड का अत्याधुनिक हीट स्ट्राेक केयर सेंटर शुरू किया गया है.भीषण गर्मी के चलते देश के कई हिस्साें में एक और समस्या पैदा हाे गई है. दरअसल, भीषण गर्मी सिर्फ बेचैनी ही नहीं बढ़ा रही, बल्कि इसकी वजह से सांप के काटने के मामले भी बढ़ गए हैं. तेज धूप से जमीन इतनी गर्म हाे रही है कि सांप गर्मी से बचने के लिए घराें में घुस रहे हैं. जाे कई बार जानलेवा साबित हाे रहा है. केरल में शुक्रवार काे दाे भाई-बहनाें काे साेते समय सांप ने डस लिया.