यह सप्ताह आपके लिए सूझबूझ, व्यवस्था और आत्मविश्लेषण का रहेगा. आप अपने कार्याें काे बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने की काेशिश करेंगे और छाेटी-छाेटी बाताें पर भी गहराई से ध्यान देंगे. यह प्रवृत्ति आपकाे सफलता के करीब ले जाएगी, लेकिन अत्यधिक साेच या परफेक्शन की चाह से बचना भी आवश्यक है. परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके अनुकूल हाेती नजर आएंगी, यदि आप धैर्य बनाए रखें.
कैरियर/बिजनेस : कैरियर और व्यवसाय के क्षेत्र में यह समय मेहनत और अनुशासन का है. कार्यस्थल पर आपकी कार्यशैली और बारीकी से काम करने की आदत आपकाे दूसराें से अलग पहचान दिला सकती है. कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप कुशलता से निभाएंगे.
रिलेशनशिप : रिश्ताें के मामले में यह सप्ताह संतुलन बनाए रखने का है.आप अपने प्रियजनाें की भावनाओं काे समझने की काेशिश करेंगे, जिससे रिश्ताें में सुधार आएगा.
हेल्थ : स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक दबाव या चिंता से बचना आवश्यक है. पाचन से जुड़ी समस्याएं या गैस की शिकायत हाे सकती हैं, इसलिए खानपान पर विशेष ध्यान दें.
लकी डेट : 29, 30, 02
कलर : नीला, बैंगनी, काला
लकी दिन : शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
सावधानी : छाेटी-छाेटी बाताें काे लेकर अधिक चिंता न करें. दूसराें की गल्तियाें काे लेकर ज्यादा कठाेर न बनें.
उपाय : बुधवार के दिन हरी मूंग या हरी सब्जियाें का दान करें. भगवान विष्णु या गणेश जी की पूजा करें और घर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें.