बंगाल में इस बार भाजपा की सुनामी : हिमंता

    26-Apr-2026
Total Views |
 

WB 
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने शनिवार काे काेलकाता में आयाेजित एक कार्यक्रम में कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सुनामी है और पार्टी विधानसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें जीत सकती है. अगर ऐसा हुआ ताे इसमें चाैंकाने वाली बात नहीं हाेनी चाहिए. मैंने बंगाल में 2016 और 2019 में भी चुनाव में प्रचार किया, लेकिन इस बार भाजपा काे लेकर जनता काे जाे रुख है, वाे पहले कभी नहीं देखा. लाेग अब खुलकर भाजपा का समर्थन कर रहे हैं. जिन लाेगाें के मन में पहले संदेह भी था, वह पहले चरण के बाद माहाैल बदल गया है. लाेगाें काे अब लगता है कि इस बार बंगाल में भाजपा की जीत हाेगी.असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने कहालाेग डर के मारे वाेट नहीं देते. वे तभी वाेट देते हैं, जब वे बदलाव चाहते हैं. लाेग बदलाव के लिए वाेट दे रहे हैं. उन्हाेंने साेनार बांग्ला के लिए वाेट दिया.
 
प्रवासी बंगाली आए हैं; यह अच्छी बात है, लेकिन बांग्लादेशी मुसलमानाें ने डर के मारे वाेट दिया और हमारे समुदाय के लाेगाें ने बदलाव के लिए वाेट दिया. भाजपा सरकार के तहत एक भी बांग्लादेशी हिंदू डरा हुआ नहीं है. डरने का काेई कारण नहीं है. अगर हिंदू भारत में सुरक्षित नहीं हैं, ताे वे कहां सुरक्षित रहेंगे? टीएमसी नेता सयाेनी घाेष की टिप्पणी पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- काबा और मदीना की बात करने वालाें काे स्थायी रूप से काबा और मदीना में ही बस जाना चाहिए.भारत में आप अयाेध्या की बात कर सकते हैं. आप अजमेर शरीफ की बात कर सकते हैं; इसमें काेई आपत्ति नहीं है, लेकिन क्या आप काबा और मदीना की बात कर रहे हैं? इन लाेगाें काे मानसिक समस्या है.