डीआरडीओ द्वारा स्वदेशी ‌‘एडवांस्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म्स‌’ को हरी झंडी

    27-Apr-2026
Total Views |

bfdbg


पुणे, 26 अप्रैल (आ. प्र.)

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के एक प्रमुख रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट व्हीकल्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट ( वीआरडीई) द्वारा डिजाइन और डेवलप किए गए एडवांस्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म (ट्रैक्ड एंड व्हील्ड) को 25 अप्रैल को (वीआरडीई),अहिल्यानगर में हुए कार्यक्रम में डीआरडीओ के चैयरमैन डॉ. एस.वी.कामत ने हरी झंडी दिखाई. ट्रैक्ड एंड व्हील्ड को भारतीय सशस्त्र बलों की उभरती ऑपरेशनल जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है. ये प्लेटफॉर्म्स इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल और आर्मर्ड पर्सनल कैरियर रोल्स की जरूरतों को पूरा करते हैं. दोनों प्लेटफॉर्म्स को स्वदेशी रूप से डिजाइन और डेवलप किया गया है. इस कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) प्रतीक किशोर, डॉ. चंद्रिका कौशिक, ,सुकरन सिंह, अमित कल्याणी और इंडस्ट्रीज के दूसरे जाने-माने लोग शामिल हुए. वीआरडीई के डायरेक्टर जी आर एम राव ने इन प्लेटफॉर्म्स के फीचर्स और कैपेबिलिटीज के बारे में जानकारी दी. एआरडीई, डीएमआरएल, एचईएमआरएल, सीवीआरडीई जैसी अलग-अलग लैब्स के निदेशक और वैज्ञानिकों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया.