महात्मा फुले योजना में गंभीर बीमारियां शामिल होंगी

भारती विद्यापीठ के 31वें स्थापना दिवस समारोह में मंत्री प्रकाश आबिटकर ने कहा

    27-Apr-2026
Total Views |

hbetghb 
कात्रज, 26 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की तरह ही महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना के अंतर्गत मस्तिष्क रोग, अस्थि रोग और कैंसर जैसे गंभीर रोगों के लिए आम जनता को उपचार उपलब्ध कराने का उद्देश्य होने की घोषणा राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश आबिटकर ने रविवार को की. वे भारती विद्यापीठ डीम्ड वेिशविद्यालय के 31वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे. राज्य के अपारंपरिक ऊर्जा, दुग्ध विकास और दिव्यांग सशक्तिकरण मंत्री अतुल सावे, कुलपति डॉ. शिवाजीराव कदम, कार्यवाह डॉ. वेिशजीत कदम, कुलगुरु डॉ. विवेक सावजी इस अवसर पर उपस्थित थे. सावे ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर का विकास तेजी से हो रहा है और उद्योग व्यवसाय में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश होने वाला है. ऐसे समय में कुशल और अकुशल मानव संसाधन की आवश्यकता बड़े पैमाने पर होगी. साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था की भी बड़ी आवश्यकता होगी. भारती विद्यापीठ को छत्रपति संभाजीनगर में शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करानी चाहिए. डॉ. वेिशजीत कदम ने कहा कि भारती विद्यापीठ का छत्रपति संभाजीनगर में जल्द ही एक भव्य शैक्षणिक परिसर स्थापित किया जाएगा और पुणे में एक भव्य खेल परिसर का निर्माण किया जाएगा.डॉ. शिवाजीराव कदम ने कहा कि शिक्षा में प्रौद्योगिकी एक सहायक साधन है, विकल्प नहीं. शिक्षा में मानवीय मूल्य, नैतिकता और संवेदनशीलता को बनाए रखना उतना ही आवश्यक है. कुलगुरु डॉ. विवेक सावजी ने कहा कि भारती विद्यापीठ डीम्ड वेिशविद्यालय ने 200 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित संस्थानों और वेिशविद्यालयों के साथ शैक्षणिक सहयोग समझौते किए हैं. इस वर्ष वेिशविद्यालय को महत्वपूर्ण अनुसंधान परियोजनाओं के लिए 28 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान प्रतिष्ठित संस्थानों से प्राप्त हुआ है. कार्यक्रम का संचालन प्रा. डॉ. राजेंद्र उत्तुरकर और प्रा. डॉ. ज्योति मंडलिक ने किया.  
 
  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से सामाजिक योगदान

भारती हॉस्पिटल में नवीनीकरण किए गए एकीकृत महात्मा फुले जनआरोग्य योजना और प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के कार्यालय, अत्याधुनिक नेत्र रोग विभाग और नेत्र बैंक तथा आईवीएफ केंद्र का उद्घाटन और वेिशविद्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन का प्रकाशन इस अवसर पर मान्यवरों के हस्ते किया गया.आबिटकर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से समाज निर्माण का कार्य भारती विद्यापीठ के द्वारा किया जा रहा है.