चि. सौ. कां. डॉ. आश्ना - चि. राहुल
विमाननगर, 27 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) यहां सैलिस्बरी पार्क निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी श्री सुरेश शामलाल अग्रवाल व श्रीमती गीता की सुपुत्री चि. सौ. कां. डॉ. आश्ना का शुभविवाह पुणे के ही निवासी प्रतिष्ठित श्री श्याम छत्ताराम चांदवानी व श्रीमती रीना के सुपुत्र चि. राहुल के साथ रविवार 26 अप्रैल की शाम को विमाननगर स्थित होटल हयात रिजेन्सी में आयोजित शानदार समारोह में धूमधाम से संपन्न हुआ. नवदंपत्ति को शुभाशीर्वाद देने शहर के उद्योग, व्यापार तथा सामाजिक क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे.