चि. अनुज - चि. सौ. कां. साक्षी
वाकड़, 27 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
पुणे मार्केटयार्ड निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी तथा लायंस क्लब पुणे, गणेशखिंड के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री राजेंद्र बांकेलाल गोयल और श्रीमती सुजाता के सुपुत्र चि. अनुज का शुभविवाह प्रतिष्ठित श्री महावीर रामजीलाल चत्राका व श्रीमती सीमा की सुपुत्री चि.सौ.का. साक्षी के साथ रविवार 26 अप्रैल की शाम को वाकड़ स्थित टिपटॉप इंटरनेशनल होटल में आयोजित शानदार समारोह में संपन्न हुआ. नवदंपति को शुभाशीर्वाद देने शहर के उद्योग, व्यापार और सामाजिक हस्तियों के अलावा विभिन्न लायंस क्लब्स के पदाधिकारी व लायन मेंबर्स बड़ी संख्या में उपस्थित थे.