गुजरात के सभी 15 नगर निगमाें पर भाजपा का कब्जा

    28-Apr-2026
Total Views |
 
 

Gj 
गुजरात के सभी 15 नगर निगमाें पर भाजपा का कब्जा हाे गया है. कांग्रेस, आम आदमी पार्टी काे बड़ा झटका लगा. 84 नगरपालिका, 34 जिला पंचायताें में भी बीजेपी का परचम फहरा है.कुछ सीटाें पर ‘आप’ तथा कांग्रेस के प्रत्याशी जीते, ओबीसी की पार्टी का भी खाता खुला दिल्ली से गुजरात तक बीजेपी में जश्न का माहाैल, कार्यकर्ताओं ने पेड़े बांटे, जीत का श्रेय माेदी के नेतृत्व काे दिया, अहमदाबाद में पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं में छिटपुट झड़पें भी हुईं. मेहसाणा, माेरबी, नाडियाड और वापी ऐसे नगर निगम है, खबर लिखे जाने तक निकाय चुनावाें में लगभग 9000 में से 7000 सीटाें पर भाजपा की जीत हुई, वहीं कांग्रेस काे 1315 सीटें मिलीं.अहमदाबाद में गिनती के दाैरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हाे गई्.
 
वहीं, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा कांग्रेस की टिकट पर राजकाेट से हार गई हैं. सूरत नगर निगम की 120 सीटाें में से भाजपा ने 115 सीटें जीती हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी 4 सीटाें पर सिमट गई है. ‘आप’ ने 2021 में 27 सीटें जीती थीं.कांग्रेस के खाते में एक सीट गई है. इधर, भुज नगर पालिका में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के 3 उम्मीदवाराें काे जीत मिली है.हालांकि समाचार लिखे जाने तक गिनती जारी थी. भुज नगर पालिका में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आईएमआईएम के 3 उम्मीदवाराें काे जीत मिली है. चूड़ियां बेचने वाली संशीबेन कांगशिया बहुचराजी नगरपालिका के वार्ड-4 से पार्षद बनीं.भेसन सीट पर बीजेपी के पूर्व विधायक भूपतभाई भयानी की हार हुई, आम आदमी पार्टी के दिनेश रूपारेलिया ने 1700 वाेटाें से हराया.