पंजाब के पटियाला स्थित राजपुरा में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट से सनसनी फैल गई. बम लगाने वाले के चिथड़े उड़ गए. इस मामले में पुलिस ने चार आतंकवादियाें काे गिरफ्तार किया है.चाराें आराेपी मलेशिया के खालिस्तानी संगठनाें तथा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़े हैं. पंजाब में पटियाला के राजपुरा में अंबाला-अमृतसर रेल फ्रेट काॅरिडाेर के में ब्लास्ट के पीछे टेरर एंगल सामने आ रहा है. रेलवे की स्पेशल डीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी ने मंगलवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर कहा कि इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ हाे सकता है.उन्हाेंने ये भी खुलासा किया कि जिस वक्त धमाका हुआ, पटरी के ऊपर से मालगाड़ी गुजर रही थी. इससे मालगाड़ी काे नुकसान नहीं हुआ लेकिन ड्राइवर काे झटका लगा.
इसके बाद ड्राइवर ने अफसराें काे सूचना दी कि वहां कुछ गड़बड़ है. इसके बाद जांच टीमें वहां पहुंचीं. उन्हाेंने कहा कि ये भी संभव है कि जिस वक्त ब्लास्ट हुआ, बम फिट करने वाला भी किनारे खड़ा था और धमाके की चपेट में आ गया. जिससे उसके शरीर के भी चिथड़े उड़ गए. वहीं पटियाला के डीआईजी वरुण शर्मा ने कन्फर्म किया कि धमाके में जिसकी माैत हुई, वही बम फिट करने आया था. उसका नाम जगरूप सिंह है और वह तरनतारन के पंजवड़ गांव का रहने वाला है. उसकी बाइक अमृतसर से बरामद हाे चुकी है. उसकी जेब से सरहिंद से राजपुरा की टिकट भी मिली है.