प्रसिद्ध सीए डॉ. सुहास पी. बोरा को पीएचडी की उपाधि प्रदान

विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट से सम्मानित

    28-Apr-2026
Total Views |
 
vsvb
बिबवेवाड़ी, 27 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

पुणे के सुप्रसिद्ध चार्टर्ड एकाउंटेंट डॉ. सुहास पी. बोरा को शुक्रवार (24 अप्रैल) को विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी (पुणे) द्वारा डॉक्टरेट (पीएच.डी.) की उपाधि से सम्मानित किया गया है. पुणे के चुनिंदा जौहरियों के वित्तपोषण पैटर्न और वित्तीय प्रदर्शन का एक अनुदैर्ध्य अध्ययन (Longitudinal Study of Financing Pattern and Financial Performance of Select Jewellers in Pune) यह उनके शोध का विषय है. एक चुनौतीपूर्ण पेशेवर अभ्यास के साथ हासिल की गई यह उल्लेखनीय उपलब्धि, उनके अटूट समर्पण, दृढ़ता और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. इस उपाधि के बारे में दै.‌‘आज का आनंद‌’ को जानकारी देते हुए डॉ. सीए सुहास बोरा ने कहा, पीएच.डी. के इस अध्ययन के दौरान विकसित किया गया मॉडल, सर्राफा व्यवसायियों (ज्वेलर्स), बैंकों और सरकार के लिए अत्यंत उपयोगी है. यह लिक्विडिटी (तरलता), इन्वेंट्री कंट्रोल और वित्तीय प्रदर्शन (फाइनेंशियल परफॉर्मेंस) में सुधार करने के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा.