सन फार्मा अमेरिका की ऑर्गेनॉन कंपनी खरीदेगी

1,10,000 करोड़ में सबसे बड़ा टेकओवर, कंपनी शीर्ष तीन कंपनियों में शामिल होगी

    28-Apr-2026
Total Views |
 
bthhb
मुंबई, 27 अप्रैल (आ.प्र.)

 सन फार्मा अमेरिका की कंपनी ऑर्गे नॉन एंड कंपनी का अधिग्रहण करने जा रही है. यह डील पूरी तरह नकद सौदे के रूप में की जाएगी. यह सौदा 11.75 अरब डॉलर (1,10,000 करोड़) के एंटरप्राइज वैल्यूएशन पर तय हुआ है और इसे भारतीय कंपनियों के सबसे बड़े विदेशी अधिग्रहणों में से एक माना जा रहा है. फार्मा सेक्टर की प्रमुख कंपनी सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज के शेयर सोमवार (27 अप्रैल) को बाजार खुलते ही 5 प्रतिशत से अधिक चढ़ गए्‌‍. यह तेजी एक अमेरिकी कंपनी के अधिग्रहण की खबर के चलते देखी गई. कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि उसने एक अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर किए ह्‌ैं‍. इसके तहत सन फार्मा ऑर्गेनॉन के सभी बकाया शेयर 14 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर खरीदेगी. यह पूरा सौदा नकद में होगा और इसका कुल एंटरप्राइज वैल्यूएशन 11.75 अरब डॉलर है. ऑर्गेनॉन एक वैेिशक स्वास्थ्य सेवा कंपनी है, जो 2021 में मर्क से अलग होकर बनी थी. इसके यूरोपीय संघ और उभरते बाजारों में छह विनिर्माण संयंत्र ह्‌ैं‍. इस सौदे के पूरा होने के बाद सन फार्मा का संयुक्त राजस्व 12.4 अरब डॉलर हो सकता है, जिससे वह दुनिया की शीर्ष 25 दवा कंपनियों में शामिल हो सकती है. कंपनी ने कहा कि वह स्थापित ब्रांड और ब्रांडेड जेनेरिक दवाओं के क्षेत्र में एक मजबूत खिलाड़ी बनेगी. यह अधिग्रहण भारतीय कंपनियों के बड़े विदेशी सौदों में शामिल होगा. इनमें 2007 में टाटा स्टील द्वारा कोरस का 12 अरब डॉलर में अधिग्रहण और 2010 में भारती एयरटेल द्वारा जैन टेलीकॉम के अफ्रीकी कारोबार को 10.7 अरब डॉलर में खरीदना शामिल है. इस सौदे के बाद सन फार्मा वैेिशक महिला स्वास्थ्य क्षेत्र में शीर्ष तीन कंपनियों में शामिल हो जाएगी और बायोसिमिलर क्षेत्र में सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बनेगी.  
 
सौदा कंपनी के लोगों तक पहुंचने का बड़ा अवसर
 सन फार्मा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी ने कहा कि यह सौदा कंपनी के लोगों तक पहुंचने और जीवन को छूने के विजन को आगे बढ़ाने का बड़ा अवसर है. उन्होंने कहा कि ऑर्गेनॉन का पोर्टफोलियो, क्षमताएं और वैेिशक पहुंच सन फार्मा के साथ अच्छी तरह मेल खाती हैं, और दोनों कंपनियों के एक साथ आने से एक मजबूत और विविध मंच बनेगा. ऑर्गेनॉन की कार्यकारी अध्यक्ष कैरी कॉक्स ने कहा कि व्यापक रणनीतिक समीक्षा के बाद बोर्ड ने तय किया कि यह नकद सौदा शेयरधारकों के लिए तुरंत और आकर्षक मूल्य प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि सन फार्मा कंपनी के कारोबार, कर्मचारियों और मरीजों को वैेिशक स्तर पर आगे बढ़ाने में सक्षम है.