उत्तर प्रदेश में अप्रैल की गर्मी ने 75 साल का रिकाॅर्ड ताेड़ दिया है. बांदा में पारा 48 के पास पहुंचने पर लाेग बेहाल हाे गए. सरकार ने देशभर के हाॅस्पिटलाें काे ‘हीटस्ट्राेक’ यूनिट बनाने का आदेश जारी किया है. भीषण गर्मी के चलते दिल्ली के बसाें में ठंडा पानी दिया जा रहा. वहीं नागपुर में कुलिंग सिस्टम बनाया गया है, जिससे लाेगाें काे कुछ राहत मिल सके. दूसरी ओर खजुराहाें में इस बार गर्मी ने 10 साल का रिकाॅर्ड ताेड़ा है.दूसरी तरफ महाराष्ट्र के अकाेला में दाेपहर हाेते-हाेते आग की भट्टी जैसा तपने सेलाेगाें काे भारी परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है.
असम और मेघालय में भारी बारिश हाे सकती है. उत्तराखंड में ओलावृष्टि, बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान की आशंका. इस साल अप्रैल में अब तक करीब 45 बार देश के अलग-अलग वेदर स्टेशनाें पर तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ. यह 2022 के बाद सबसे ज्यादा है. उस साल 56 बार ऐसा हुआ था. मतलब ये कि इस बार अप्रैल का महीना पिछले 4 साल में सबसे गर्म रहा है. हालांकि, माैसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हाेगा. इसका असर खत्म हाेते ही मई के पहले हफ्ते से पारा फिर चढ़ेगा, जिससे लू का प्रकाेप बढ़ेगा.