पश्चिम बंगाल में दूसरे व आखिरी चरण के लिए मंगलवार की शाम छह बजे चुनाव-प्रचार थम गया. आज बुधवार काे मतदान हाेगा. 142 सीटाें के लिए वाेट डाले जाएंगे. पूरा काेलकाता छावनी में तब्दील हाे गया है. संवेदनशील स्थानाें पर अर्धसैनिक बल की टुकड़ियां तैनात रहेंगी. पांचाें राज्याें का रिजल्ट 4 मई काे घाेषित किया जाएगा.चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी और टीएमसी दाेनाें ने एड़ी-चाेटी का जाेर लगा दिया. बीजेपी की ओर से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने माेर्चा संभाला, ताे वहीं तृणमूल कांग्रेस की ओर से तृणमूल सुप्रीमाे ममता बनर्जी और सेकेंड-इनकमांड अभिषेक बनर्जी ने पदयात्रा और रैलियां कीं.साेमवार के दिन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की बैरकपुर में हुई जनसभा से हुई. इससे पहले के भाषणाें से थाेड़ा इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने तृणमूल कांग्रेस पर ज्यादा हमलावर रुख न अपनाते हुए इमाेशनल कनेक्ट करने की काेशिश की.प्रधानमंत्री माेदी ने अपनी रैली के दाैरान दूर-दराज से आए लाेगाें काे खुद से चिट्ठी लिखने की बात अपने भाषण में कही. इसके साथ ही वादा किया कि 4 मई काे बीजेपी सत्ता में आते ही वह काेलकाता पहुंचेंगे.
वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने काेलकाता के बेहाला पश्चिम विधानसभा सीट के इलाके में राेड शाे किया. इन इलाकाें में पिछले 15 सालाें से टीएमसी की मजबूती बनी हुई है.यह एक तरह से टीएमसी का गढ़ माना जाता है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने भी बंगाल के आखिरी चरण के चुनाव में माेर्चा संभाला और कई जगह रैलियां कीं. वहीं दूसरी तरफ तृणमूल सुप्रीमाे ममता बनर्जी ने भी काेलकाता और उसके आसपास कई रैलियां और पदयात्राएं कीं. ममता बनर्जी ने आज लगभग 14 किलाेमीटर की पदयात्रा की. इस बार की सबसे महत्वपूर्ण सीट भवानीपुर, जहाँ से ममता बनर्जी खुद चुनाव लड़ रही हैं, वहां भी उन्हाेंने पदयात्रा करते हुए लगभग 200 रैलियाें के साथ चुनाव प्रचार का समापन किया.अभिषेक बनर्जी ने भी आज कई जगह चुनावी रैलियां करते हुए लगभग 100 रैलियाें के साथ चुनाव प्रचार संपन्न किया. भवानीपुर में बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने भी चुनाव प्रचार किया और पदयात्रा की. बहरहाल, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पश्चिम बंगाल के कई जिलाें से हिंसा की खबरें आईं.