कोंढवा, 28 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) पुणे को कोंढवा में आयोजित 2582वें शासन स्थापना दिवस के अवसर पर भक्ति, अनुशासन और एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. इस अवसर पर 3 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को एक दिव्य महोत्सव का रूप दे दिया. इस भव्य आयोजन का सफल संचालन अर्हम् ग्रुप पुणे द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम के लिए प्रवचनकार, वर्धमान तपोनिधि, अर्हम् ग्रुप पुणे के प्रेरणा स्रोत प. पूण आचार्यदेव श्रीमद्विजय विमलबोधि सूरेीशरजीमहाराज रहे. यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भक्ति की एक सशक्त लहर थी, जिसने हर उपस्थित व्यक्ति को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया. मंच से लेकर आकाश तक, हर दृश्य में श्रद्धा, समर्पण और जिनशासन के प्रति अटूट आस्था स्पष्ट झलक रही थी. कार्यक्रम में 7 प्रतिभाशाली गायकों और 3 एंकरों ने अपनी प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया. संगीत, स्तुति और भावनाओं का ऐसा संगम बना, जहां शब्दों से अधिक भक्ति ने संवाद किया और हर आत्मा उस दिव्यता में डूबती चली गई. यह आयोजन जिनशासन के प्रति समर्पण, एकता और भक्ति की शक्ति का जिवंत उदाहरण भी प्रस्तुत कर गया.