बुधवार पेठ क्षेत्र में अवैध रूप से रह रही 3 बांग्लादेशी महिलाओं काे पुलिस ने हिरासत में लिया है. वेश्यालय चलाने के लिए स्थान उपलब्ध कराने वाले 4 फ्लैट काे पुलिस ने 1 वर्ष के लिए सील कर दिया है.फरासखाना पुलिस स्टेशन में कुछ दिन पहले बालकाें काे लैंगिक अपराधाें से संरक्षण अधिनियम (पाेक्साे) के तहत मामला दर्ज किया गया था. नाबालिग युवतियाें काे देह व्यापार में धकेलने के मामले में यह कार्रवाई की गई थी.इसके साथ ही अन्य तीन स्थानाें पर भी देह व्यापार संचालित हाेने की जानकारी सामने आई थी. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रशांत भस्मे ने इन फ्लैट्स पर कार्रवाई का प्रस्ताव पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार काे भेजा था.
इसके अनुसार बुधवार पेठ के न्यू वेलकम स्थित 2 फ्लैट, बेगम बिल्डिंग और दाणे आळी स्थित वाड़े में एक कमरा, ऐसे कुल 4 स्थानाें काे 1 वर्ष के लिए सील किया गया है.पुलिस उपायुक्त ऋषिकेश रावले ने वेश्यालय क्षेत्र में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे.इसके अनुसार वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रशांत भस्मे काे गाेपनीय सूचना मिली थी कि पिछले एक महीने से 3 बांग्लादेशी महिलाएं वहां रह रही हैं. वे बुधवार पेठ क्षेत्र में सड़क किनारे देह व्यापार के लिए ग्राहकाें की तलाश कर रही थीं.पुलिस ने तलाश कर तीनाें महिलाओं काे हिरासत में लिया. वे पिछले एक महीने से पुणे में रह रही थीं और उनके पास बांग्लादेशी हाेने के प्रमाण मिले. उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की गई है.