आपदाओं से निपटने फायर ब्रिगेड तैयार रहे : अजीव पाटील

वसई-विरार के महापौर ने अधिकारियों के साथ मानसून पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक में कहा

    29-Apr-2026
Total Views |
bgb

मुंबई, 28 अप्रैल (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

वसई-विरार महानगरपालिका के महापौर अजीव पाटिल की अध्यक्षता में विभिन्न सरकारी विभागों के साथ मानसून पूर्व तैयारियों पर एक महत्वपूर्ण संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई्‌‍. इस बैठक में संभावित बाढ़, जल भंडारण, यातायात प्रबंधन और नागरिकों की सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर गहन चर्चा हुई्‌‍. सभी संबंधित एजेंसियों ने अपने स्तर पर की गई तैयारियों का विवरण प्रस्तुत किया और आने वाली संभावित कठिनाइयों से महापौर को अवगत कराया. महापौर ने अग्निशमन विभाग को विशेष निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पहले सभी अत्याधुनिक उपकरणों का उचित निरीक्षण कर लिया जाए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके. साथ ही, उन्होंने खतरनाक पेड़ों की छंटाई करने, जर्जर इमारतों को हटाने और प्रभावित नागरिकों के लिए अस्थायी आश्रय स्थलों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए्‌‍. सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देते हुए महापौर ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक के दौरान आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. (आई.पी.एस.) ने अधिकारियों को प्रभावी समन्वय के लिए निर्देशित किया. उन्होंने सभी सरकारी विभागों के लिए एक संयुक्त नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का आदेश दिया, जो मानसून के दौरान नागरिकों की शिकायतों और आपातकालीन स्थितियों के लिए 24 घंटे कार्यरत रहेगा. मनपा प्रशासन ने वेिशास जताया है कि इन पूर्व तैयारियों से मानसून के दौरान नागरिकों को होने वाली असुविधाओं को कम किया जा सकेगा.