सैलिसबरी पार्क, 28 अप्रैल (आज का आंनद न्यूज नेटवर्क)
वैशाख सुदी ग्यारस के पावन अवसर पर जिनशासन स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महावीर प्रतिष्ठान, पुणे में अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ के तत्वावधान में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाराष्ट्र जैन विकास आर्थिक महामंडल के अध्यक्ष तथा राज्यमंत्री ललित गांधी उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत विजयकांत कोठारी एवं ललित गांधी के हाथों ध्वजारोहण से हुई. इस अवसर पर बालासाहेब धोखा, प्रवीण चोरबेले, नगरसेविका मनीषा चोरबेले, महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप भंडारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने जैन ध्वज को नमन कर जिनशासन के आदर्शों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की. कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सुंदेचा मुथा, अभिजीत शाह, विनोद सोलंकी, मयूर सरनोत, विपेश सोनिगरा, अमित जैन, मनीष जैन, सागर लुनिया, चंद्रकांत दर्डा, राजेंद्र सुराणा, विक्रम ओसवाल, दिनेश शर्मा, हेमलता भंडारी, कस्तूरी पाटिल, रसिला जैन, जयश्री पारख सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन सामूहिक मंगलभावना एवं वेिश शांति की प्रार्थना के साथ हुआ.