विद्यार्थियाें की रचनात्मकता काे बखूबी निखारने ‘प्राेजे्नट बेस्ड लर्निंग’ जरूरी

    29-Apr-2026
Total Views |
 

learning 
 
विद्यार्थियाें छिपी हुई प्रतिभा काे निखारने और उनके नवीन विचाराें के लिए एक मंच उपलब्ध कराने हेतु ‘प्राेजेक्ट बेस्ड लर्निंग’ आज के समय की ज़रूरत है, मनपा स्थायी समिति के अध्यक्ष अभिषेक बारणे ने कहा.‘प्राेजेक्ट बेस्ड एग्जीबिशन’ का आयाेजन स्व. दत्ताेबा रामचंद्र काले इंग्लिश मीडियम स्कूल ने किया था, जिसे ‘पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका शिक्षण मंडल’ और आकांक्षा फाउंडेशन ने मिलकर कालेवाड़ी में चलाया था. प्रदर्शनी का उद्घाटन बारणे ने किया. यह प्रदर्शनी थेरगांव में स्कूल के सेकंडरी परिसर में हुई थी. इसमें छात्राें ने विज्ञान, पर्यावरण, तकनीकी और सामाजिक जागृति जैसे विषयाें पर आधारित बहुत हीरचनात्मक और अलग-अलग तरह की परियाेजनाएं प्रस्तुत कीं. किताबी ज्ञान काे प्रयाेग के साथ मिलाकर, छात्राें द्वारा पेश की गई प्रतिकृतियाें ने दर्शकाें का दिल जीत लिया. अध्यक्ष बारणे ने हर परियाेजना काे ध्यान से देखा और छात्राें से बातचीत कर उनकी संकल्पना काे समझा.कार्यक्रम में प्राचार्या रितु पचारिया और छात्राें ने प्रतिभागियाें का स्वागत किया. इस माैके पर नगरसेवक बाबासाहेब त्रिभुवन, बीजेपी मंडल अध्यक्ष सनी बारणे, आकांक्षा फाउंडेशन के प्रतिनिधि माैजूद थे.