अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत कुनार में साेमवार काे हुए हमलाें में कम से कम 7 लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि 75 से ज्यादा लाेग घायल बताए जा रहे हैं.घायलाें में यूनिवर्सिटी के छात्र, बच्चे और आम नागरिक शामिल हैं. एक रिपाेर्ट के मुताबिक स्थानीय अधिकारियाें ने कहा कि असदाबाद में घराें के साथ-साथ सैयद जमालुद्दीन अफगानी यूनिवर्सिटी काे भी निशाना बनाया गया.तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने आराेप लगाया है कि ये हमले पाकिस्तान की तरफ से किए गए. उनका कहना है कि साेमवार दाेपहर करीब 2 बजे शुरू हुए इन हमलाें में माेर्टार और राॅकेट दागे गए्. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने इन आराेपाें काे सिरे से खारिज कर दिया है.
पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय का कहना है कि यूनिवर्सिटी और रिहायशी इलाकाें काे निशाना बनाने की खबरें पूरी तरह गलत हैं.
इससे पहले रविवार काे अफगानिस्तान के कंधार इलाके में पाकिस्तान के साथ सीमा पर फिर हिंसक झड़प की घटना हुई थी. खामा प्रेस ने सूत्राें के हवाले से दावा किया कि स्पिन बाेल्डक इलाके में रात के दाैरान दाेनाें पक्षाें के बीच फायरिंग हुई्.इसमें पाकिस्तान के छह सैनिक मारे गए्.तालिबानी लड़ाके एक सैनिक काे बंधक बनाकर ले गए्. पाकिस्तानी सैनिकाें के हथियार भी लेकर चले गए्. हालांकि, इन दावाें की अभी पुष्टि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि देर रात पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार फायरिंग हुई, जिसमें एक स्थानीय बच्चे की माैत हाे गई.