पीएम माेदी ने बच्चाें के संग फुटबाॅल खेला

    29-Apr-2026
Total Views |
 
 

PM 
 
भारतीय फुटबाॅल काे नई दिशा देने की काेशिश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने गंगटाेक में युवा खिलाड़ियाें के साथ फुटबाॅल खेलकर बड़ा संदेश दिया.पीएम ने बच्चाें से कहा कि उन्हें सिर्फ खेलने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि ओलंपिक में खेलने के लक्ष्य के साथ मेहनत करनी चाहिए.उनके इस संदेश ने युवाओं में नया जाेश भर दिया और भारतीय फुटबाॅल के भविष्य काे लेकर उम्मीदें बढ़ा दीं.साथ ही फीफा विश्व कप 2026 का जून में आगाज हाेना है. उससे पहले पीएम माेदी के इस पहल ने भारतीय फैंस के अंदर इस टूर्नामेंट काे लेकर दिलचस्पी भी जगा दी है.भारत में क्रिकेट के साथ-साथ फुटबाॅल के भी काफी फैंस हैं और पीएम माेदी ने उन्हें अब फुटबाॅल चुनने के लिए प्रेरित किया है.पीएम माेदी के ऐसा करने से फीफा विश्व कप जैसे बड़े मंचाें पर भारत की माैजूदगी काे लेकर भी नई चर्चा शुरू हाे गई है. पीएम माेदी ने मैदान पर अपने हाथ में फुटबाॅल लेकरबच्चाें के साथ अपनी तस्वीर साझा की.
 
बच्चाें संग खेला फुटबाॅल सिक्किम दाैरे पर पहुंचे पीएम माेदी ने स्थानीय किशाेर लड़के-लड़कियाें के साथ फुटबाॅल खेला.इस दाैरान उन्हाेंने मैदान पर खिलाड़ियाें के साथ समय बिताया और कुछ गाेल भी किए. कभी उन्हाेंने राइट विंग से ताे कभी सेंटर फाॅरवर्ड से गेंद काे गाेल पाेस्ट में पहुंचाया। उन्हाेंने गाेल करने के लिए दाएं और बाएं पैर का बखूबी इस्तेमाल भी किया.एक वीडियाे में पीएम कहते हैं, मुझे क्या आपलाेग फुटबाॅल खेलना सीखाएंगे. ऐसा ताे नहीं कि आपलाेग मुझे हरा देंगे.भारतीय फुटबाॅल के लिए संकेत पीएम माेदी के इस संदेश काे भारतीय फुटबाॅल के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. युवाओं काे बड़े मंचाें के लिए तैयार करने की बात ने खेल जगत में नई ऊर्जा भरी है.इससे पहले पीएम ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, गंगटाेक की एक प्यारी सुबह, सिक्किम में अपने नन्हे दाेस्ताें के साथ फुटबाॅल खेलने का मजा ही कुछ और है.