विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बखूबी निखारने ‌‘प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग‌’ जरूरी

    29-Apr-2026
Total Views |
bgfBv
कालेवाड़ी, 28 अप्रैल (आ.प्र.)

विद्यार्थियों छिपी हुई प्रतिभा को निखारने और उनके नवीन विचारों के लिए एक मंच उपलब्ध कराने हेतु ‌‘प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग‌’ आज के समय की जशरत है, मनपा स्थायी समिति के अध्यक्ष अभिषेक बारणे ने कहा. ‌‘प्रोजेक्ट बेस्ड एग्जीबिशन‌’ का आयोजन स्व. दत्तोबा रामचंद्र काले इंग्लिश मीडियम स्कूल ने किया था, जिसे ‌‘पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका शिक्षण मंडल‌’ और आकांक्षा फाउंडेशन ने मिलकर कालेवाड़ी में चलाया था. प्रदर्शनी का उद्घाटन बारणे ने किया. यह प्रदर्शनी थेरगांव में स्कूल के सेकंडरी परिसर में हुई थी. इसमें छात्रों ने विज्ञान, पर्यावरण, तकनीकी और सामाजिक जागृति जैसे विषयों पर आधारित बहुत ही रचनात्मक और अलग-अलग तरह की परियोजनाएं प्रस्तुत कीं. किताबी ज्ञान को प्रयोग के साथ मिलाकर, छात्रों द्वारा पेश की गई प्रतिकृतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया. अध्यक्ष बारणे ने हर परियोजना को ध्यान से देखा और छात्रों से बातचीत कर उनकी संकल्पना को समझा. कार्यक्रम में प्राचार्या रितु पचारिया और छात्रों ने प्रतिभागियों का स्वागत किया. इस मौके पर नगरसेवक बाबासाहेब त्रिभुवन, बीजेपी मंडल अध्यक्ष सनी बारणे, आकांक्षा फाउंडेशन के प्रतिनिधि मौजूद थे.