सेवा अधिकार दिवस पर आयुक्त नवल किशाेर राम सम्मानित

    29-Apr-2026
Total Views |
 
 

ram 
 
मनपा के आयुक्त नवल किशाेर राम का द्वितीय सेवा अधिकार दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय समाराेह में सम्मान किया गया. मुंबई स्थित सह्याद्रि राज्य अतिथि गृह में यह समाराेह 28 अप्रैल 2026 काे संपन्न हुआ. महाराष्ट्र राज्य सेवा अधिकार अधिनियम, 2015 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सूचना प्राैद्याेगिकी का उपयाेग कर पुणे मनपा द्वारा संचालित नवाेन्मेषी उपक्रमाें की सराहना करते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया. राज्य के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल के हाथाें यह सम्मान प्रदान किया गया, जबकि महाराष्ट्र राज्य लाेक सेवा अधिकार आयाेग के प्रमुख मनुकुमार श्रीवास्तव की प्रमुख उपस्थिति रही.सामान्य प्रशासन विभाग तथा महाराष्ट्र राज्य सेवा अधिकार आयाेग के संयुक्त तत्वावधान में इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयाेजन किया गया था.
 
पुणे मनपा द्वारा नागरिकाें काे अधिक तीव्र और सुलभेवाएं प्रदान करने हेतु पीएमसी 360 इस संकल्पना काे लागू किया जा रहा है. इसके अंतर्गत संकेतस्थल, सेवा पाेर्टल, शिकायत निवारण तंत्र, डीबीटी पाेर्टल, ऑनलाइन भुगतान, ई-हस्ताक्षर, क्यूआर काेड प्रमाणीकरण, व्हाॅट्सएप बाॅट, आपले सरकार पाेर्टल तथा पीएमसी केयर इंटरफेस जैसी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.पिछले एक वर्ष में इन सभी प्रणालियाें का अपडेट किए जाने के कारण लाेक सेवा अधिकार अधिनियम का क्रियान्वयन अधिक सुलभ, तीव्र और नागरिक केंद्रित हाे गया है. आयुक्त नवल किशाेर राम के मार्गदर्शन में मनपा के अधिकारी और कर्मचारी इन उपक्रमाें का प्रभावी क्रियान्वयन कर रहे हैं, जिसकी राज्य सेवा अधिकार आयाेग द्वारा विशेष सराहना की गई है.