कर्वेनगर के ‘वाॅटर एटीएम’ का पानी दूषित

    29-Apr-2026
Total Views |
 
 
 

water 
शहर में पानी की कमी का मुद्दा गंभीर हाेता जा रहा है, ऐसे में कर्वेनगर क्षेत्र में लगाए गए ‘वाॅटर एटीएम’ से मिलने वाला पानी पीने याेग्य नहीं हाेने का चाैंकाने वाला मामला सामने आया है.इस पृष्ठभूमि में शहर के सभी पानी के एटीएम की तत्काल जांच करने की मांग क्रिएटिव फाउंडेशन द्वारा की गई है. इस दाैरान प्रशासन काे जानकारी मिलने के बाद संबंधित वाॅटर एटीएम का कने्नशन काट दिया गया है कर्वेनगर में एक स्थान पर मात्र एक रुपये में एक लीटर पानी देने वाला एटीएम लगाया गया है. क्षेत्र में छात्राओं की संख्या अधिक हाेने के कारण सस्ते दर पर पानी मिलने से यहां बड़ी भीड़ देखी गई.
 
हालांकि इस पानी की गुणवत्ता काे लेकर संदेह जताए जाने के बाद संबंधित मामले की शिकायत जल आपूर्ति विभाग में की गई. इसके बाद जल विभाग की कनिष्ठ अभियंता अपर्णा देसाई ने तुरंत पानी के नमूने जांच के लिए भेजे. जांच के बाद संबंधित एटीएम का पानी पीने याेग्य नहीं हाेने की रिपाेर्ट प्राप्त हुई. फिर भी प्रत्यक्ष निरीक्षण में छात्र इस पानी काे खरीदते हुए दिखाई दिए. यहां 5 रुपये में 10 लीटर पानी मिलता है, जाे पूरे दिन के लिए उपयाेगी हाेता है, ऐसी प्रतिक्रिया एक छात्र ने दी. इस घटना से कई गंभीर प्रश्न उठ खड़े हुए हैं. क्या इस प्रकार पानी की बिक्री की अनुमति है, पानी पीने याेग्य नहीं हाेने पर वहां सूचना फलक क्याें नहीं लगाया गया, साथ ही शहर में ऐसे कितने एटीएम कार्यरत हैं और क्या उन्हें मनपा की आधिकारिक अनुमति प्राप्त है, इस बारे में स्पष्टता नहीं है. क्रिएटिव फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप खर्डेकर ने इस संबंध में पुणे मनपा आयुक्त नवलकिशाेर राम काे निवेदन देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है.