पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 15 वर्ष के राज में गुंडागर्दी और अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं. इससे वहां के लाेग परेशान हैं. इसलिए पश्चिम बंगाल के लाेग बीजेपी काे सत्तारूढ़ करेंगे.बीजेपी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी, केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने दावा करते हुए कहा.आठवले ने मंगलवार (28 अप्रैल) काे माता रमाई आंबेडकर स्मारक का शिलान्यास किया, जिसे पिंपरी-चिंचवड़ मनपा पिंपरी चाैक में भीमसृष्टि के निकट खुली जगह में बना रही. इस अवसर पर डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर के पाेते भीमराव यशवंत आंबेडकर, महापाैर रवि लांडगे, विधायक शंकर जगताप, महेश लांडगे, उमा खापरे, अमित गाेरखे, बीजेपी के पार्टी शहर अध्यक्ष शत्रुघ्न काटे, मनपा में सत्तारूढ़ पार्टी के नेता प्रशांत शिताेले, नगरसेवक कुणाल वाव्हलकर और डाॅ.सुहास कांबले उपस्थित थे.
बीजेपी के पांच में से चार राज्याें - केरल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में सत्ता में आएगी. केरल में भी सत्ता लाने की काेशिश की गई है. पश्चिम बंगाल में बीजेपी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी, आठवले ने विश्वास व्यक्त किया.स्मारक का कार्य समय पर पूरा करें डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर की पत्नी रमाई ने बहुत बड़ा त्याग किया है. वह बाबासाहेब के साथ मजबूती से खड़ी रहीं.
इससे बाबासाहेब आंबेडकर काे ताकत मिली. आठवले ने मनपा आयुक्त काे दाे वर्ष के अंदर स्मारक का काम पूरा करने का निर्देश दिया.