किर्लोस्कर न्यूमेटिक के अमन किर्लोस्कर नए एमडी बने

    03-Apr-2026
Total Views |

ntgfb
 
पुणे, 2 अप्रैल (आ.प्र)
 
एयर, रेफ्रिजरेशन और गैस कंप्रेशन व्यवसाय की एक प्रमुख कंपनी किर्लोस्कर न्यूमेटिक कंपनी लिमिटेड (केपीसीएल) ने अमन किर्लोस्कर को 1 अप्रैल 2026 से पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति हाल ही में संपन्न पोस्टल बैलेट प्रक्रिया के माध्यम से शेयरधारकों की मजबूत सहमति के बाद की गई है. कंपनी का बोर्ड शेयरधारकों द्वारा कंपनी की रणनीतिक दिशा पर जताए गए भरोसे के लिए उनका आभार व्यक्त करता है. अमन किर्लोस्कर के पास किर्लोस्कर समूह में काम करने का समृद्ध अनुभव है और उन्होंने ऑपरेशंस, सप्लाई चेन और बिजनेस स्ट्रेटजी जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण नेतृत्व भूमिकाएं निभाई ह्‌ैं‍. इस अवसर पर कंपनी के चेयरमैन राहुल किर्लोस्कर ने कहा, केपीसीएल हमेशा मजबूत विरासत और दूरदर्शी सोच की नींव पर खड़ी रही है. इस नए चरण में हमें वेिशास है कि अमन का गतिशील नेतृत्व इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए विकास के नए अवसरों को साकार करेगा.