भगवान श्री महावीर जन्मकल्याणक के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवकार फ्रेंड्स सर्कल द्वारा जयराज भवन, शुक्रवार पेठ, पुणे में रक्तदान शिविर का सफल आयाेजन किया गया. इस अवसर पर 162 दाताओं ने रक्तदान किया. शिविर का उद्घाटन शा फूलचंद खुमाजी ओसवाल परिवार द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघवी प्रकाश रिखबचंद नाणेशा एवं शा नरेंद्रकुमार राजमल गांधी थे. इस अवसर पर मितेश फूलचंदजी ओसवाल, महिपाल विमल ओसवाल उपस्थित थे. इस कार्य के लिए रक्तदान बैंक के प्रतिनिधि सुरेश पाटिल और नवकार फ्रेंड्स सर्कल की कार्यकारी टीम मनाेज ओसवाल, जैकी जैन, पियूष जैनऔर अन्य सदस्य सक्रिय रहे.