राजधानी दिल्ली की सड़काें से हटेंगे 1.4 लाख चाइनीज सीसीटीवी कैमरे

    03-Apr-2026
Total Views |
 
 

camera 
 
राजधानी दिल्ली की सड़काें से 1.4 लाख चीनी सीसीटीवी कैमरे हटाए जाएंगे.राष्ट्रीय सुरक्षा काे लेकर दिल्ली सरकार का यह बड़ा फैसला है. वीडियाे फुटेज पाकिस्तान जा रहे थे. दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली में लगे 1.40 लाख चीनी सीसीटीवी कैमराें हटाने का आदेश दिया है. उन्हाेंने कहा कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा जासूसी के खतराें काे कम करने के लिए उठाया गया है. उन्हाेंने कहा कि दिल्ली में पीडब्ल्यूडी ने चीनी चिपसेट वाले इंटरनेट कनेक्टेड 2,74,389 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जिसमें 1.40 लाख कैमरे हिकविजन नाम की चीनी कंपनी के हैं. हाल ही में दिल्ली और गाजियाबाद से जुड़े जासूसी रैकेट का खुलासा हुआ था. इसके बाद सीसीटीवी सिस्टम की सुरक्षा पर सवाल उठे. जांच में सामने आया कि संवेदनशील जगहाें पर लगाए गए कैमराें का लाइव फुटेज सीमा पार पाकिस्तान भेजा जा रहा था.