तमिलनाडु के करूर में मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने एआईएडीएमके प्रमुख पलानीस्वामी पर पलटवार करते हुए कहा कि डीएमके ने केवल अटल बिहारी वाजपेयी के समय भाजपा के साथ गठबंधन किया था, लेकिन कभी अपनी पार्टी काे कमजाेर नहीं किया. उन्हाेंने आराेप लगाया कि पलानीस्वामी ने एआईएडीएमके काे भाजपा के सामने झुका दिया है और राज्य के हिताें से समझाैता किया है.स्टालिन ने कहा कि डीएमके ने हमेशा आत्मसम्मान के साथ काम किया और राज्य के विकास काे प्राथमिकता दी. वहीं उन्हाेंने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह तमिलनाडु के साथ भेदभाव कर रही है. इससे पहले स्टालिन ने पलानीस्वामी काे संघी कहकर भी हमला बाेला था, जिस पर सियासत गरमा गई. पलानीस्वामी ने इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए चेतावनी दी कि अगर एआईएडीएमके कार्यकर्ता जवाब देना शुरू करेंगे, ताे डीएमके इसे सह नहीं पाएगी.
इस बीच स्टालिन ने जनता से अपील की कि 23 अप्रैल काे हाेने वाले चुनाव में एआईएडीएमके और भाजपा काे सबक सिखाया जाए और तमिलनाडु के हिताें की रक्षा की जाए.तमिलनाडु के पुडुकाेट्टई में एक चुनावी रैली के दाैरान एआईएडीएमके प्रमुख एडप्पडी के. पलानीस्वामी ने डीएमके और मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन पर तीखा हमला बाेला.उन्हाेंने कहा कि पूर्व मंत्री वी. सेंथिल बालाजी ही आने वाले चुनाव में डीएमके के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनेंगे. पलानीस्वामी के मुताबिक, स्टालिन बालाजी की तारीफ कर रहे हैं, जबकि उन पर पहले कैश फाॅर जाॅब जैसे गंभीर आराेप लग चुके हैं.उन्हाेंने कहा कि पहले खुद स्टालिन ने विपक्ष में रहते हुए बालाजी की आलाेचना की थी, लेकिन अब उनका रुख बदल गया है. पलानीस्वामी ने दावा किया कि सेंथिल बालाजी की वजह से डीएमके काे चुनाव में बड़ा झटका लग सकता है. उन्हाेंने आप्पू शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि बालाजी डीएमके के लिए जाल साबित हाेंगे.