वित्त मंत्रालय (राजस्व विभाग) ने 1 अप्रैल 2026 काे गजट ऑफ इंडिया में दाे असाधारण अधिसूचनाएं जारी कर पेट्राेकेमिकल उद्याेग काे बड़ी राहत दी है.40 से ज्यादा रसायनाें पर आयात शुल्क पूरी तरह खत्म कर दिया है. मिडिलईस्ट में जारी जंग के बीच केंद्र सरकार द्वारा उद्याेग जगत काे बड़ी राहत दी है. पेट्राेकेमिकल पर इंपाेर्ट ड्यूटी हटाने से टे्नसटाइल, दवा उद्याेग, प्लास्टिक तथा ऑटाे से्नटर काे बड़ी राहत मिलेगी. इस फैसले का उद्याेगपतियाें ने स्वागत किया है. केंद्र पर कुल 1800 कराेड़ का बाेझ पड़ेगा.
अधिसूचना के तहत 40 महत्वपूर्ण रसायनाें, माेनाेमर्स और पाॅलिमर पर बेसिक कस्टम ड्यूटी काे शून्य कर दियागया है. वहीं एक अन्य अधिसूचना के तहत अमाेनियम नाइट्रेट पर कृषि अवसंरचना और विकास उपकर भी शून्य कर दिया गया है. यह छूट आज यानी 2 अप्रैल से लागू हाेगी और 30 जून तक प्रभावी रहेगी.
एसाेसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष याेगेश मेहता ने बताया कि केंद्र सरकार ने लाेकहित में यह फैसला लिया है. इससे मध्य प्रदेश के काफी उद्याेगाें काे फायदा हाेगा.यह उद्याेग काे एक प्रकार से संजीवनी मिलने जैसा है. सरकार के इस फैसले से कच्चे माल की आयात लागत कम हाेगी. घरेलू विनिर्माण इकाइयाें की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी और अंतिम उत्पादाें के दाम नियंत्रण में रहेंगे. यह छूट मुख्य रूप से प्लास्टिक, पेंट, रेजिन, फार्मास्यूटिकल, उर्वरक, पाॅलीमर और विशेष रसायन उद्याेग काे लाभ पहुंचाएगी. प्लास्टिक और पाॅलिमर उद्याेग काे सीधा फायदा पेंट, काेटिंग्स और रेजिन निर्माताओं की उत्पादन लागत घटेगी.
मेथेनाॅल का इस्तेमाल प्लाईवुड, इंसुलेशन फाेम, एसिटिक एसिड, प्लास्टिक, सिंथेटिक फाइबर, पेंट, काेटिंग्स और दवाओं बनाने में यूज हाेता है.टाेल्यून से पेंट, थिनर, गाेंद, प्रिंटिंग इंक, पेंट रिमूवर, रबर, रेजिन और प्लास्टिक बनाने में.इंसुलेशन फाेम टीवी / कंप्यूटर / माेबाइल के केस, टाॅयज और ऑटाे पार्ट्स में यूज हाेती है.पाॅलीस्टाइरीन से डिस्पाेजेबल प्लेट, कप, फूड कंटेनर, एग ट्रे और आइसक्रीम कप. विनाइल क्लाेराइड माेनाेमर का यूज ब्लड बैग, मेडिकल ट्यूबिंग, टाॅयज और क्रेडिट कार्ड जैसी चीज बनाने में हाेता है.