देबबर्मा ने ‘ग्रेटर टिपरालैंड’ की मांग दाेहराई

    03-Apr-2026
Total Views |
 
 
 
election
 
त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (एडीसी) चुनाव से पहले भाजपा के साथ गठबंधन ताेड़ने के बाद राजपरिवार के वंशज और ‘टिपरा माेथा’ के संस्थापक प्रद्याेत किशाेर देबबर्मा ने ग्रेटर टिपरालैंड की अपनी मांग काे फिर से जीवित कर दिया है.किशाेर देबबर्मा का गैर-सरकारी संगठन टिपरा माेथा त्रिपुरा, असम, मिजाेरम और दक्षिणी बंगलादेश के कुछ हिस्साें काे शामिल करते हुए ग्रेटर टिपरालैंड की वकालत करने वाला संगठन था.यह एनजीओ 2021 के पिछले एडीसी चुनाव से ठीक पहले एक राजनीतिक दल में बदल गया था. इसके बाद इसने जनजातीय मुद्दाें के संवैधानिक समाधान का आह्वान करते हुए 2023 के विधानसभा चुनावाें से पहले भाजपा के साथ गठबंधन किया था.