श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्तमंदिर में हनुमान जन्मोत्सव संपन्न

    03-Apr-2026
Total Views |

bfs bf
श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्तमंदिर ट्रस्ट की ओर से चैत्र पूर्णिमा, गुरुवार एवं हनुमान जन्मोत्सव के त्रिवेणी योग के उपलक्ष्य में मंदिर को अंगूरों से सजाया गया. यह सजावट पंढरपुर के प्रकाश कुलकर्णी द्वारा की गई. ट्रस्ट के अध्यक्ष एड. शिवराज कदम जहागीरदार ने बताया कि सजावट के लिए 50 किलो अंगूर, 25 किलो खरबूजे एवं 25 किलो तरबूज लगाए गए. विजया गायकवाड़ एवं अंजलि देशपांडे द्वारा चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर मासिक दत्त यज्ञ का आयोजन किया गया.