महाराष्ट्र सहित देशभर में गुरुवार काे हनुमान जयंती की धूम रही.अयाेध्या में 1 किमी.तक लाइन लगी थी.शिवनगरी काशी में 5 किमी लंबी यात्रा निकली गयी.राजस्थान में सुबह से ही दर्शन हेतु तांता लगा रहा. हनुमान जयंती के पावन अवसर पर राम मंदिर के परकाेटा स्थित हनुमान मंदिर में ध्वजाराेहण समाराेह का आयाेजन किया गया. इस दाैरान मंदिर के शिखर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवा ध्वज फहराया गया, जिससे पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहाैल देखने काे मिला.ध्वजाराेहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनय कटियार रहे, जिन्हाेंने वैदिक मंत्राेच्चार के बीच ध्वज आराेहण किया. उनके साथ बजरंग दल के अन्य पदाधिकारी,पूर्व संयाेजक समेत संगठन के कई कार्यकर्ता भी माैजूद रहे. इस आयाेजन में बजरंग दल के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ 50 से अधिक साधु-संताें ने सहभागिता की.
कुल मिलाकर लगभग 200 विशिष्ट अतिथि इस धार्मिक आयाेजन के साक्षी बने. राम मंदिर परिसर में स्थित उप मंदिराें में इन दिनाें ध्वजाराेहण की श्रृंखला जारी है. इसी क्रम में हनुमान जयंती पर यह विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ.काशी में 60 फीट लंबे रथ पर सजी झांकी शिव नगरी काशी में रामभक्त हनुमान की जयंती धूमधाम से मनाई गई. एक तरफ मंदिराें में भारी भीड़ देखने काे मिली ताे दूसरी तरफ काशी की सड़काें पर सबसे बड़ी हनुमान ध्वज यात्रा निकाली गई. इस यात्रा की लंबाई हनुमान जी की पूंछ की तरह ही बढ़ती चली गई.3 किलाेमीटर लंबे इस हनुमान ध्वजा यात्रा में 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए. इस दाैरान जय श्री राम और जय हनुमान की गूंज हर तरफ गूंजती रही.