दिल्ली ने लखनऊ काे लगातार 5वीं बार हराया

    03-Apr-2026
Total Views |
 
 
IPL
 
आईपीएल के 5वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने 142 रनाें के टारगेट आसानी से हासिल कर लिया और घकी टीम पर अपने दबदबे काे बरकरार रखा. दिल्ली ने लगातार 5वीं बार लखनऊ सुपर जायंट्स काे आईपीएल में धूल चटाई. साल 2023 से बाद दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंटस के खिलाफ एक भी मैच नहीं गंवाया है.इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जाे सही साबित हुआ.लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी 18.4 ओवर में 141 रनाें पर सिमट गई. टीम की ओर से अब्दुल समद ने 36 रन और मिचेल मार्श ने 35 रन की उपयाेगी पारियां खेलीं, लेकिन काेई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका.
 
दिल्ली की गेंदबाजी में लुंगी एन्गिडी और टी नटराजन सबसे सफल गेंदबाज रहे.इन दाेनाें गेंदबाजाें ने 3-23 विकेट झटके. वहीं, कुलदीप यादव ने 2 विकेट लेकर लखनऊकाे बड़ा स्काेर बनाने से राेका.कप्तान अक्षर पटेल भी 1 सफलता अपने नाम करने में कायमाब रहे.रन चेज के दाैरान दिल्ली की शुरुआत काफी खराब रही.पारी की पहली ही गेंद पर माेहम्मद शमी ने केएल राहुल काे आउट कर दिया. इसके बाद नितीश राणा (15), पाथुम निसांका (1) और अक्षर पटेल (0) भी सस्ते में पवेलियन लाैट गए. सिर्फ 4.3 ओवर में दिल्ली 26 रनाें पर 4 विकेट गंवा चुकी थी और मैच लखनऊ के पक्ष में नजर आ रहा था.