संबाेधि धाम में मंगलवार (31 मार्च) काे सैकड़ाें श्रद्धालुओं ने धूमधाम से श्री महावीर प्रभु जन्म जयंती महाेत्सव मनाया. राष्ट्रसंत श्री ललितप्रभजी सागर महाराज, राष्ट्रसंत श्री चंद्रप्रभ सागरजी महाराज और डाॅ. मुनि श्री शांति प्रिय सागरजी महाराज के सानिध्य में आयाेजित इस कार्यक्रम में भाई-बहनाें ने महावीर भगवान की जय के जयकारे लगाते हुए उनके मनाेहारी झूले काे झुलाया. इस अवसर पर माता त्रिशला द्वारा देखे गए 14 स्वप्नाें में से सूर्य और चन्द्र स्वप्न का अवतरण किया गया जिन्हें नाचते-झुमते हुए बधाया गया और सबकाे दर्शन करवाया गया. इस दाैरान भगवान की महाआरती करने का साैभाग्य संबाेधि धाम के अध्यक्ष अशाेक पारख और मधु पारख परिवार ने लिया. कार्यक्रम में हाईकाेर्ट जज मनाेज गर्ग, पूर्व कमिश्नर रतन लाहाेटी, हनुमान प्रसाद चाैहान, वीणा लाहाेटी, संगीता जैन, अमित धारीवाल, निशा मेहता, प्रकाश बाेहरा एवं अशाेक बाेहरा विशेष रूप से उपस्थित थे.