मनपा द्वारा अवैध कंस्ट्रक्शन के खिलाफ कार्रवाइ

    03-Apr-2026
Total Views |
 

manapa 
 
मनपा के ‘ग’ क्षेत्रीय कार्यालय अंतर्गत प्रभाग नंबर27 के वृंदावन काॅलाेनी, रहाटणी और तापकीर मला चाैक, तापकीरनगर, रहाटणी क्षेत्र में मंगलवार (1 अप्रैल) काे बिना इजाज़त के कंस्ट्रक्शन के खिलाफ हटाने की कार्रवाई की गई.इस कार्रवाई के दाैरान लगभग 88.87 स््नवेयर मीटर क्षेत्र में बने अतिक्रमण हटाए. शहर में बिना इजाज़त के कंस्ट्रक्शन काे राेकने के लिए मनपा प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है और उसी के अनुसार यह कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी के आदेश पर अतिरिक्त आयुक्त तृप्ति सांडभाेर के मार्गदर्शन में और ‘ग’क्षेत्रीय अधिकारी किशाेर ननावरे की देखरेख में की गई.मनपा की ‘धड़क कार्रवाई टीम’ ने उप अभियंता जयवंत राेकड़े के साथ मिलकर कार्रवाई में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया. इसमें बीट इंस्पेक्टर किरण पवार, विनाेद बजबलकर, दिग्विजय घाेटकुले और ज्ञानराज खंडाले शामिल थे.इस अभियान के लिए ज़रूरी मैनपाॅवर और मशीनरी उपलब्ध कराई गई थी. ऑपरेशन के दाैरान एमएसएफ के 12 जवान, 1 पुलिस अधिकारी, 5 मनपा कर्मचारी और काॅन्ट्रैक्टर के 4 मजदूर माैजूद थे.