आलंदी में डबल मर्डर से सनसनी फैली

    03-Apr-2026
Total Views |
 

murder 
 
आलंदी के पास ठाकरवस्ती (केलगांव) इलाके में मानवता काे शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला और एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची की अज्ञात हमलावराें ने निर्मम हत्या कर दी. यह दिल दहला देने वाली घटना गुरुवार (2 अप्रैल) सुबह 9 बजे तब उजागर हुई, जब बच्ची की असली दादी उसे लेने पड़ाेसी के घर पहुंचीं.इस दाेहरे हत्याकांड में संगीता शिंद(उम्र- 75 वर्ष) और धनश्री केदारी (उम्र 6 वर्ष) की माैत हुई है. इस मामले में धनश्री की दादी संगीता दत्तात्रय केदारी (उम्र-41 वर्ष) ने आलंदी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है.
 
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भीमा नरके के अनुसार, शिकायतकर्ता संगीता केदारी एक अस्पताल में हाउसकीपिंग का काम करती हैं. बुधवार रात काम पर जाते समय उन्हाेंने अपनी पाेती धनश्री काे पड़ाेस में अकेलेरहने वाली संगीता शिंदे के पास छाेड़ा था. सुबह जब वे वापस लाैटीं और पाेती काे लेने शिंदे के घर गईं, ताे दाेनाें के शव खून से लथपथ फर्श पर पड़े मिले.किसी अज्ञात व्यक्ति ने भारी वस्तु से सिर पर वार कर दाेनाें की जान ले ली थी.घटनास्थल पर फाेरेंसिक टीम और डाॅग स्क्वायड की मदद से सबूत जुटाए जा रहे हैं. पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने आराेपी की तलाश में विशेष टीमें रवाना की हैं. इस जघन्य अपराध से पूरे आलंदी परिसर में शाेक और डर का माहाैल है.