पिंपले निलख में बिना अनुमति के आरएमसी प्लांट चलाए जा रहे

    03-Apr-2026
Total Views |
 
 
 

plant 
पिंपले निलख में सीएनजी पंप के पीछे बिना इजाज़त के दाे रेडीमिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांट चलाये जा रहे हैं. इससे इलाके के लाेगाें की सेहत खतरे में है, लेकिन मनपा प्रशासन पर आराेप है कि वह साेया हुआ है. प्लांट से निकलने वाला धुआं, उड़ती धूल और सड़क पर जमा सीमेंट-मिक्स कचरे ने इलाके में गंदगी फैला दी है.खास बात यह है कि मनपा के पर्यावरण विभाग ने प्लांट के बिना इजाज़त हाेने की जानकारी मिलने के बाद उसे सील कर दिया था. हालांकि, एक चाैंकाने वाली घटना सामने आई है जब ड्राइवर ने सील ताेड़कर प्लांट काे फिर से चालू कर दिया. इतने गंभीर नियम ताेड़ने के बावजूद अभी तक काेई केस दर्ज न हाेने से मनपा प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं. सेहत खतरे में है. इसलिए मनपा से कार्रवाई की मांग की जा रही है.