शहर में मंगलवार (31 मार्च) काे भगवान महावीर स्वामीजी जन्म कल्याणक निमित्त भव्य शाेभा यात्रा का आयाेजन किया गया था. इस शाेभा यात्रा में कुछ आकर्षक पुरस्कार रखे गये थे और पुरस्कार के लिए आरम्भ से अंत तक शाेभायात्रा में सम्मिलित रहना आवश्यक था. श्री जैन सामुदायिक उत्सव समिति द्वारा पुरस्कार घाेषित किये गये हैं, इसका विवेचन इस प्रकार से है- झांकी एवं मंडलाें के लिए पुरस्कार वीतराग सेवा संघ काे अपरिग्रह पर लाइव झांकी सादर करने के लिए 41,000 रुपयाें का प्रथम पुरस्कार प्रस्तुत हुआ. श्री शांतिनाथ दिगंबर सैतवाल जैन मंदिर (रविवार पेठ) काे प्राणी-पक्षी के कटआऊट से समवसरण की झांकी प्रस्तुत की गई थी. इन्हें 18,000 रुपयाें का द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है.तलशीबाग जैन संघ द्वारा भव्यातिभव्य रथ पर प्रभु की प्रतिमा विराजमान थी, इन्हें 11,500 रुपयाें का तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है. आदिनाथ साेसायटी युवकमंडळ काे 11,000 रुपयाें का चतुर्थ, और श्री जिनशासन सेवा संघ काे 7,700 रुपयाें का पांचवां पुरस्कार प्राप्त हुआ है. साथ ही 5100 रुपयाें के उत्तेजनार्थ पुरस्कार विविध मंडल काे दिये गये. इस शाेभायात्रा पुरस्कार के लिए राहुल शाह, कल्पेश देसाई और राजू ओसवाल ने काम किया.